अमरिका के प्रतिबंधों का निषेध करने के लिए ईरान रशिया से संवर्धित युरेनियम प्राप्त करेगा – ईरान के परमाणु ऊर्जा के संगठन के उपप्रमुख की घोषणा

अमरिका परमाणु अनुबंध से पीछे हट गया है, लेकिन रशिया और यूरोपीय देशों ने इस अनुबंध का पालन करने का आश्वासन दिया था। साथ ही अमरिका पीछे हटने के बाद भी ईरान इस अनुबंध का उल्लंघन न करे, ऐसा कहकर रशिया, जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटन और चीन इन देशों ने ईरान को आश्वस्त किया था। लेकिन इस परमाणु अनुबंध के अनुसार ईरान ने रशिया को सौंपा संवर्धित युरेनियम का भंडार वापस लेने की तैयारी करके अपना समर्थन करने वाले देशों को झटका दिया है।
होर्मुझ की खाड़ी क्षेत्र में ईरान का भव्य युद्धाभ्यास अमरिका के लिए चेतावनी – अमरिका के सेंटकॉम के प्रमुख जनरल वोटल

ईरान के ‘इस्लामिक रेवोलुशनरी गार्ड्स कॉप्स’ ने पिछले हफ्ते में होर्मुझ एवं पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में भव्य नौदल अभ्यास का आयोजन किया था। स्वार्म ड्रिल के तौर पर पहचाने जानेवाले इस युद्धाभ्यास में १०० से अधिक गतिमान गनबोट्स और गश्ती नौका शामिल हुए थे। प्रतिवर्ष अक्टूबर-नवंबर महीने के कालखंड में ईरान से इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया जाता है। पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रतिबंध जारी करने के बारे में दिए धमकी की पृष्ठभूमि पर इस वर्ष नौदल युद्धाभ्यास समय से पहले आयोजित किया गया था।
साउथ चाइना सी क्षेत्र में चीन के दावेदारी को चुनौती देकर जापान एवं व्हिएतनाम का ईंधन सहयोग करार

पेट्रो व्हिएतनाम इस कंपनी ने जापान के इदेमित्सू कोसान और तेईकोकू ऑइल इन दो कंपनियों के साथ यह करार किया है। इस करार के अनुसार व्हिएतनाम के सागर किनारे से ३०० किलोमीटर अंतर पर होने वाले सागरी क्षेत्र में इंधन गैस भंडार का उत्खनन करके वह जापान को प्रदान किया जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में इस क्षेत्र के ईंधन का उत्खनन शुरू होगा, ऐसा दावा किया जा रहा है।
जापान की कंपनियों के साथ हुए इस करार की वजह से व्हिएतनाम के ऊर्जा क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होगा, ऐसी घोषणा पेट्रो व्हिएतनाम इस कंपनी ने की है। पिछले कई महीनों से साउथ चाइना सी में व्हिएतनाम से शुरू होने वाले ईंधन उत्खनन का विरोध करके चीन ने व्हिएतनामी जहाजों पर कार्रवाई की थी।
0 comments:
Post a Comment